Mahashivratri Ke Din Konsa Business Kare? 5000 में शुरू करें 5 Profitable One Day Business Ideas 2026

Mahashivratri Ke Din Konsa Business Kare: हमारा भारत देश संस्कृति और त्यौहारों से भरा हुआ है। हर एक हप्ते के अन्दर छोटा या बड़ा त्यौहार आनंद और खुशियों लेकर आता रहता है। भारत का हर नागरिक इस त्योहारों को धुमधाम से मनाते है। त्योहारों के दिनों में लोग नए कपडे, कुछ नया खाना पीना और कुछ नया खरीदना पसंद करते है।

यहाँ कुछ त्यौहार ऐसे है जिनके पीछे कोई धार्मिक महत्त्व छुपा होता है, जैसे की दीपावली, होली, महाशिवरात्रि, रामनवमी, नवरात्रि आदि। यह त्यौहार हिन्दू धर्म के देवी-देवताओ से जुड़े हुए है इसलिए इन दिनों में लोग उनकी पूजा करते है। आप त्योहारों का आनंद लेते हुए कोई व्यवसाय को ठाम लेते है तो सोने में सुहागा जैसा है।

आज हम ऐसे एक त्यौहार को लेकर चलेंगे जिसका नाम है -“Mahashivratri” महाशिवरात्रि एक ऐसा त्यौहार है जो महा वद तेरस के दिन आता है। इस दिन शिव भक्तों शिवजी की उपासना करते हैं और पूजा करते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन उपयोगी चीजों का व्यवसाय शुरू कर देते है तो काफी अच्छी one day earning हो सकती है।

आज हम ऐसे 5 One day business ideas के बारे में बताने जा रहे है जो आप महाशिवरात्रि त्यौहार का आनंद लेते हुए 5000 से शुरुआत कर सकते है।

Mahashivratri के दिन कौन सा बिजनेस शुरू करें

इस पवित्र दिन को ध्यान मे रखते हुए आप कहीं सारे व्यवसाय को टारगेट कर सकते हैं जैसे की, पूजा सामग्री का व्यवसाय, फूलों का व्यवसाय, फलों का व्यवसाय, श्रीफल का व्यवसाय, अगरबत्ती का व्यवसाय, फरारी खाद्य का व्यवसाय इसके अलावा दूध दही, खजूर का भी व्यवसाय कर सकते हैं। यह सभी One day business ideas के लिए भी अच्छे है।  तो चलिए उनके बारे मे थोड़ा डिटेल में समझते हैं ताकि आपको Best Business Choice करने में मदद मिल जाए।

1। पूजा सामग्री का व्यवसाय (Business of worship materials)

Mahashivratri-pooja-material-business

महाशिवरात्रि के दिन लोग शिवजी की पूजा करते हैं। इस पूजा के लिए लोगों को पूजा सामग्री की जरूरत रहेगी। इसलिए आप यह दिन पूजा सामग्री का small business स्थापित करते है तो एक अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

पूजा सामग्री का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको ज्यादा लागत की भी जरूरत नहीं है। इस व्यवसाय को आप 5 हजार में भी शुरू कर सकते है। किसी नजदीकी शिवजी मंदिर के पास ठेला लगा कर स्थापित कर सकते है। पूजा सामग्री में आप चंदन, केसर,  कपूर, गूगड श्रीफल, अगरबत्ती आदि रख सकते है।

यह बिजनेस शुरू करने करने के लिए नजदीकी बड़ी पूजा सामग्री स्टोर से सामग्री खरीद सकते हैं। या फिर ऑनलाइन बेहतर डिस्काउंट के साथ भी मंगवा सकते है। लेकिन One day business planning है तो नजदीकी स्टोर बेहतर रहेगी। 

2। फूलों का व्यवसाय (Flower business)

Mahashivratri-ke-din-Flower-Business

काफी अच्छा मुनाफा कमाना है तो यह व्यवसाय बेहतर है लेकिन थोड़ा रिस्की है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन किसी शिवजी के मंदिर के पास फूलों का व्यवसाय स्थापित करना समझदारी की बात है। जब लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते है तो उनको फूलों की आवश्यकता होती है। यह बिजनेस  भी आप एक 2000 से शुरू कर सकते है।

फूलों का व्यवसाय ( flower business) स्थापित करने के लिए आपको फूलों की खेती करते किसानों को संपर्क करके आप डायरेक्ट फुल खरीद सकते हैं और अपना सदाबहार व्यवसाय शुरू कर सकते है। किसानों के पास काफी कम पैसे में फूल मिल सकते हैं और अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। फूलों में जैस्मिन, बारमासी, गुलाब, धतूरा आदि का चयन कर सकते हैं। साथ मे बिलीपत्र फ्री मे देना बिक्री बढ़ाने का तरीका है। 

3। फलों का व्यवसाय (Fruit business)

Mahashivratri के दिन शिव भक्तों उपवास रखते हैं। उपवास में फलों का खाना उचित है इसलिए आप यह बात ध्यान में रखकर फलों का व्यवसाय भी चुन सकते है। इस दिन लोग शिवजी को पुष्प के साथ फलों का भोग भी चढाते हैं।

बिजनेस स्थापित करने के लिए ऐसी सड़क ढूंढे जो शिव मंदिर से जुड़ती हो और काफी लोगों की भीड़ जमी रहती हो।इस व्यवसाय के लिए अलग-अलग 5 से ज्यादा प्रकार के फलों को चयन कीजिए क्योंकि ज्यादातर लोग प्रसाद के रूप में अलग-अलग फलों को पसंद करते है।

फलों के लिए आपके नजदीकी फल मार्केट में जाकर सस्ते दाम मे फल खरीद सकते है। इसमें आप अनार, सेब, अंगूर, पपीता, केले का चयन करना बेहतर रहेगा ।

फल खरीदने से पहले कृपया उनकी गुणवत्ता पर ध्यान दें फल ताजा होना चाहिए।

4। दूध दही का व्यापार (milk and curd business)

यदि आप Mahashivratri के दिन दूध दही का व्यापार करते है तो यह बेहतरीन उपाय होगा। महाशिवरात्रि के दिन लोग महादेव को दूध अर्पित करते है। इसलिए उस दिन दूध की डिमांड ज्यादा रहती है। दूध का प्रबंध आप नजदीकी गाँव मे कोई पशु पालक से कर सकते है। अच्छी गुणवत्ता वाला देशी गाय का दूध मिल जाएगा। 

इस दिन लोग उपवास होने के कारण दूध और दही दोनों को खरीदना पसंद करते है। दही के लिए आपको 2 दिन पहले दूध खरीद कर रखना होगा। Mahashivratri के दिन लोग साबूदाना खिचड़ी के साथ दही खाना पसंद करते हैं। इसलिए इस दिन दूध और दही का व्यवसाय बढ़िया प्रॉफ़िट देगा।

5। खजूर और फरारी खाद्य चीजे (Dates and Ferrari Food Items)

स्वास्थ्य के लिए खजूर को अति उत्तम माना जाता है। Mahashivratri के दिन ज्यादातर लोग उपवास मे खजूर खाना पसंद करते है। इस दिन आप खजूर का one day business स्थापित कर सकते हैं। खजूर के लिए आपको कोई होलसेल दुकान से खरीदी करनी होगी। वहा से काफी डिस्काउंट मे खजूर के पैकेट मिल जाएंगे। 

यहा आपको जानकारी के लिए बता दूंगा की मैंने खुदने भी खजूर का व्यापार किया है इसलिए मुझे भी थोड़ा अनुभव है। खजूर मे 500 ग्राम खजूर के पेकेट के पीछे 15 से 20 रुपए का मार्जिन छुपा होता है। इस बिजनेस मे सबसे बड़ी बात यह है की रिस्क बहुत कम है क्यूकी खजूर जल्दी खराब नहीं होते। 

Mahashivratri के दिन लोग उपवास में फरारी खाना ढुढ़ते रहते हैं जैसे की, आलू वेफर, केला वेफर,  साबूदाना की खिचड़ी फरारी चिवड़ा, फ़रारी भेल आदि। आप भी महाशिवरात्रि के दिन कुछ special चीजों को बनाकर बेच सकते है और अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते है।

निष्कर्ष

देखिए, Mahashivratri ka parv हर साल आता है। उपरोक्त बताए गए व्यवसाय मे से किसी एक को चुन लिया तो आपका त्यौहार सुधर गया समजो। भले ही आप One day business करते है लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान दे दिया तो आपका नाम बन जाएगा। हर कोई बिजनेस छोटा नहीं होता छोटी होती है हमारी सोच। ये सभी दिखने मे छोटे है लेकिन प्रॉफ़िट काफी अच्छा है। इसलिए शरम छोडकर एकबार try जरूर करना। हर हर महादेव !

FAQ

1. Mahashivratri के दिन कौन सा बिजनेस सबसे ज्यादा चलता है?

पूजा सामग्री, फूल, दूध-दही और फल का व्यवसाय सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है।

2. क्या 5000 रुपए में Mahashivratri पर बिजनेस शुरू किया जा सकता है?

हाँ, पूजा सामग्री या फूलों का छोटा स्टॉल 5000 रुपए में आसानी से शुरू किया जा सकता है।

3. Mahashivratri पर सबसे ज्यादा बिकने वाली चीज क्या है?

दूध, बेलपत्र, फूल, खजूर और फराली फूड आइटम्स की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।

4. क्या Mahashivratri पर One Day Business लाभदायक है?

हाँ, सही लोकेशन और सही प्रोडक्ट चुनने पर एक दिन में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

5. Mahashivratri पर फल का व्यवसाय कैसे शुरू करें?

मंदिर के पास स्टॉल लगाकर ताजे फल जैसे सेब, केला, अनार और अंगूर बेच सकते हैं।

6. Mahashivratri पर दूध का बिजनेस कितना प्रॉफिट देता है?

मंदिरों में दूध की भारी डिमांड रहती है, इसलिए सही सप्लाई होने पर अच्छा मार्जिन मिल सकता है।

7. Mahashivratri 2026 की तारीख क्या है?

Mahashivratri 2026 की सही तारीख 15 फरवरी है।

Sanjaykumar
मैं संजय, गुजरात राज्य का निवासी हूँ। ब्लॉग लिखना मेरा जुनून है। पिछले 6 वर्षों से मैं ब्लॉगिंग और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। मेरा उद्देश्य है लोगों को डिजिटल माध्यम से सीखने, कमाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना।

Leave a Comment