आम का व्यापार कैसे करें? गर्मियों के सीजन मे करे यह 3 महीने का बिजनेस

आम का व्यापार कैसे करे: दोस्तो, आम का नाम सुनते ही हमारे मुखमे पानी आ जाता है। गर्मियों के सीजन मे आम किसको पसंद नहीं होता। गर्मियों मे जब हम बहार कुछ काम या गुमने निकलते है तो गन्ने का जूस या फिर आम रस पीना पसंद करते है।आम का उद्भव और इतिहास लगभग 4000 साल से पुराना माना जाता है। दुनियाभर मे आम की किस्मे 1500 से भी ज्यादा है लेकिन खुशी की बात तो यह है की आम की 1000 किस्मे तो हमारे भारत देश मे उगाई जाती है। भारत आम के मामले मे दुनिया मे टॉप स्थान पर है। हमारे देशमे आम को फलो मे राजा घोषित किया गया है। आम की जन्मभूमि भी हमारा भारत देश है। यही से निकलकर आम पूरी दुनिया मे पहुचा है।

भारत मे लगभग 2.1 करोड़ लाख टन आम उत्पादित किए जाते है। सबसे अधिक आम का उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य मे किया जाता है। गुजरात राज्य मे आम की “गिरि केसर” नाम की किस्म नामांकित है। आम मे से कही खाने की चिजे बनाई जाती है और आम सब लोगो की पसंदीदा होता है इसलिए बाजार मे इसकी मांग बढ़ती रहती है। इस बात को ध्यान मे लेते हुए यदि आप आम का व्यापार शुरू करना सोचते है तो यही सुनहरा मौका है।

यदि आप इस व्यवसाय से सहमत है तो यह लेख आपको आम का व्यापार कैसे करे? इस टॉपिक मे विस्तार से बताएगा। तो जानिए इस व्यापार को और व्यापार शुरू करने से पहले फॉलो करे इस माहिती को।

गर्मियों के सीजन मे आम का व्यापार कैसे करे?

आम का व्यापार शुरू करने के लिए कोई खास तरह की नॉलेज या लायकात की जरूरत नहीं होती। इस व्यवसाय को कोई भी कर सकता है। यह व्यवसाय को आप अप्रैल से जुलाई तक कर सकते है। लेकिन यदि आप आम मे से बनाई गयी खाद्य चीजों का व्यापार करने जा रहे है तो यह आप पर निर्भर करता है। आम का व्यापार शुरू करके 3 से 4 महीने मे अच्छा प्रॉफ़िट कमाना है तो आपको प्लानिंग से चलना होगा। सवाल होगा की आम का व्यापार की प्लानिंग कैसे करे? तो चिंता की कोई बात नहीं नीचे दिये कदमो को फॉलो करे। आम व्यापारमे आप जीरो मे से हीरो बन जाओगे।

बिजनेस प्रकार चुने 

सबसे पहले आपको बिजनेस प्रकार चुनना होगा। क्या आप इस व्यापार को बड़े पैमाने पर करने जा रहे है या छोटे पैमाने पर ? यह निच्चित करना है। यदि बिजनेस को छोटे पैमाने पर शुरू कर रहे है तो ज्यादा झंझट नहीं है लेकिन बड़े पैमाने पर शुरू करने जा रहे है तो अच्छी प्लानिंग करनी होगी। इसके लिए आप अपने बजट की जांच करे, मार्केट मे आम के लिए अनुसंधान करे, अपने प्रतिस्पर्धी को समझे। आम का व्यापार कही प्रकार किए जा सकता है जैसे की थैला लगाकर, दुकान खोलकर, हरता फरता ट्रक से, आदि। इसलिए अपनी योग्यता के अनुसार बिजनेस प्रकार चुने।  

आम व्यापार के लिए योग्य जगह चुने 

आम का व्यवसाय स्थापित करने के लिए योग्य जगह पसंद करना आपकी बिक्री को बढ़ावा देता है। हरता फरता आम का बिजनेस करना चाहते है तो जगह ढूंढ ने की जरूरत नहीं है लेकिन थैला लगाना या आम की दुकान खोलने जा रहे है तो यहा आपको अच्छी जगह ढूँढना होगा। यदि आप मार्केट या कोई शहर मे अपना व्यापार स्थापित करने जा रहे है तो सब्जी मंडी या फिर सड़क का किनारा चुन सकते है। इसके अलावा जहां तीन-चार सड़क मिलती है ऐसी जगह पसंद कर सकते है। गाँव मे यह व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई खास जगह की जरूरत नहीं है। अपने घर से या फिर मोहल्ले का कोई कमरा लेकर आम का व्यवसाय स्थापित कर सकते है।

आम का व्यापार करने के लिए लागत?

आम का व्यापार स्टार्ट करने की लागत आपके बिजनेस के प्रकार पर आधारित है। यदि आप बड़े पैमाने पर व्यवसाय को ले रहे है तो बड़े इनवेस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी। क्योकि आम को स्टोर करने के लिए बड़े कमरे या फिर गोडाउन की जरूरत पड़ेगी। आम जल्दी बिगड़ जाते है इसलिए इनकीसुरक्षा के लिए AC या कोल्ड स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी। आम की अच्छी किस्मे खरीदने के लिए ज्यादा पूंजी लगानी होगी। पेकिंग के लिए बॉक्स की जरूरत होगी। आम लाने और पेकिंग करने के लिए कामदार की जरूरत पड़ सकती है। इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुए अंदाजीत 2 से 5 लाख की लागत लग सकती है।

इसी तरह यह व्यवसाय को छोटे पैमाने पर ले रहे है तो 20000 से लेकर 2 लाख तक का खर्चा लग सकता है। यह तो अंदाजीत लागत है पर यदि आप खुद आम की खेती करते है तो यहा लागत कम देखने को मिलती है। हालाकि हमारा कहने का मतलब यह है की आम के व्यापार मे लागत कही कारको पर निर्भर करती है जैसे की आम की ख़रीदारी, बिजनेस प्रकार, व्यापार का लोकेशन, आम की मांग और क्वालिटी इत्यादि। 

बिक्री के लिए आम कहासे खरीदे?

आम की ख़रीदारी करने के लिए आप सीधे आम पकाने वाले किसान का संपर्क कर सकते है। किसान के पास आप कच्चे आम खरीद कर पका सकते है और दुगनी कीमत मे बेच सकते है। आपके विस्तार मे ऐसा कोई किसान नहीं है तो आपको डिस्टिब्यूटर को ढूँढना होगा। वहा से आप अच्छे डिस्काउंट के साथ थोक मे आम खरीद सकते है। 

आम की कोनसी किस्मे पसंद करे?

aam ka vyapar kese kare

भारत मे आम तौर पर 1000 किस्मे उगाई जाती है। हर किस्म के स्वाद थोड़ा अलग अलग होता है। इसलिए अपने विस्तार से थोड़े अलग किस्म का चयन करे। अल्फांसो (alphonso) नाम की आम की किस्म सबसे चर्चित आमो मे से एक है। जिसे आमो मे राजा कहा जाता है। यह आम हाफुस नाम से भी जानी जाती है। यह बाकी आमो से स्वाद और मिठास मे काफी अलग है इसलिए इसे चुन सकते है। चौसा (chaunsa mango) किस्म की आम भी बहुत मीठा होने के कारण लोकप्रिय है।

“दशहरी (dasheri mango)” यह आम पूरे भारत मे पसंद की जानेवाली किस्म है। यह भी स्वाद और मिठाश मे बाकी आम से कम नहीं है। लगभग सभी राज्यो मे यह आम का उत्पादन होता है इस लिए यह सीजन मे 50 रुपए के भावसे बिकती है लेकिन इसमे भी तगड़ा मुनाफा मिलता है। “तोतापुरी  (totapuri mango)” यह किस्म की आम जल्दी बिगड़ती नहीं है और लंबे समय तक रख सकते है इसलिए इसे भी अपने लिस्ट मे शामिल कर सकते है। इसके अलावा आप अमरापाली आम ( amrapali mango), miyazaki mango, गीर केसर (gir kesar), लंगड़ा, मालदा, बादाम, राजापुरी जैसे किस्म की आम बिक्री के लिए पसंद कर सकते है। 

आम व्यापार की मार्केटिंग कैसे करे?

गर्मियों के दिनो मे आम की बिक्री इतनी होती है की मार्केटिंग करने की जरूरत ही नहीं पड़ती फिर भी नया नया व्यापार शुरू करने जा रहे है तो अपने व्यापार को लोगो तक पहुचाने के लिए कुछ न कुछ तो करना पड़ता है। यदि आप आम का व्यापार थैला लगाकर कर रहे है तो एक बैनर से काम चल जाएगा। अगर बिजनेस बड़े पैमाने पर कर रहे है तो आपको मार्केटिंग करना जरूरी होता है। इसके लिए बड़े बड़े बैनर अपने आसपास के विस्तार मे लगा सकते है। दुकान है तो अच्छा युनीक नाम रख सकते है। इसके अलावा सोशियल मीडिया मार्केटिंग का सहारा ले सकते है। 

आम के व्यापार मे मुनाफा कितना मिलता है?

देखा जाए तो आम का व्यापार अप्रैल से लेकर जुलाई तक चलता है। इन चारो महीनो मे आप अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। हालाकि मुनाफा कही कारको पर आधारित होता है जैसे की आम की ख़रीदारी, जगह, आम की बिक्री, बाजार मे मांग, भाव इत्यादि। यदि आप खुद आम की खेती करते है और आम पका कर बिकते है तो यहा आपको 70 से 80 प्रतिशत का मुनाफा देखने को मिल सकता है। इसी प्रकार यदि आप कोई डिस्ट्रीब्यूटर से आम खरीद कर बेच रहे है तो यहा आपको 30 से 40 प्रतिशत का मुनाफा दिखने को मिलेगा। इसलिए इस व्यवसाय मे मुनाफा बाकी व्यवसायो से ठीकठाक मिलता है।

आम के व्यापार के साथ क्या क्या कर सकते है। 

आम के व्यापार के साथ आप अन्य व्यवसाय की तलाश कर रहे है तो आप आमरस (aamras) निकाल सकते है यानि mangos cafe खोल सकते है। आमरस बनाकर लोगो को पिलाने पर भी आप अच्छा मुनाफा बना सकते है। इसके अलावा आप आमशेक (mangoshake) बनाकर बेच सकते है, आचार का व्यवसाय भी कर सकते है। गन्ने का जूस बनाने का व्यवसाय भी कर सकते है।

3 महीने मे सफलता प्राप्त करने के लिए क्या करे?

1। सबसे पहली बात आम बिक्री के लिए ताजे और गुणवत्तायुक्त खरीदे। 

2। आम वजन और पेकिंग पर ज्यादा ध्यान दे। 

3। अच्छी मार्केटिंग करे। 

4। ग्राहको के साथ अच्छा संबंध बनाए। 

5। अलग अलग किस्म के आम रखे। 

6। ग्राहक को खरीदने से पहले आम के स्वाद का अनुभव कराए। 

निष्कर्ष 

गर्मियों के सीजन मे आम का व्यवसाय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप आम व्यापार को 3 महीने महेनत और पुरी ईमानदारी से करते है तो जरूर सफलता हासिल होगी। आम का व्यवसाय सुनने मे अजीब है लेकिन यह व्यवसाय हमे कही गुना प्रॉफ़िट प्रदान कर सकता है यदि हम सही ढंग से करते है तो। आम के व्यवसाय को टिकाने के लिए अच्छी मार्केटिंग और ग्राहक प्रति अच्छा स्वभाव होना बहोत जरूरी है। आम के व्यापार को बढ़ाने के लिए organic तरीके से पकाई गयी आम का उपयोग करे। धन्यवाद। 

FAQ

  • क्या आम का व्यवसाय लाभदायक है?
  1. जी हाँ, सही ढंग से किया जाए तो बहोत लाभकारी है। 
  • सबसे ज्यादा बिकने वाला आम कौन सा है?
  1. लगभग पूरे भारत मे पकने वाला आम दशहरी किस्म के आम है इसलिए बिकने मे यही आम ज्यादा बिकता है। 
  • हिंदुस्तान में सबसे महंगा आम कौन सा है?
  1. नूरजहा किस्म का आम महंगा आम है जिसका वजन 2 से 3.5 किलो होता है। यह आम नंग पर बिकता है। 
  • जूस के लिए कौन सा आम सबसे अच्छा है?
  1. जूस के लिए अल्फांसो आम सबसे अच्छा है। इसके अतरिक्त गीर केसर, बादाम किस्म की आम भी जूस के लिए सही मानी जाती है। 
  • इंटरनेशनल मार्केट में आम कैसे बेचे जाते हैं?
  1. इंटरनेशनल मार्केट में आम दलाल की मदद से बेचे जाते है यहां कुछ गवर्नमेंट की मान्यता को पूरा करना पड़ता है। 

यह भी पढे। 

गन्ने का जूस व्यापार विचार  

 

5 thoughts on “आम का व्यापार कैसे करें? गर्मियों के सीजन मे करे यह 3 महीने का बिजनेस”

  1. आम की खेती कैसे करे बताइये कितना खर्चा होगा? आम की खेती के लिए सरकार सबसिडी देती है बताइये सर

Leave a Comment