Textbook Cover Design करके कैसे कमाया जा सकता है पैसे ?

जब हम छोटे थे और स्कूल में पढने जाते थे तब हमारे शिक्षक ने जरुर कहा होगा की अपने पुस्तकों की बाईडिंग करा दीजिए नहीतो फट जाएगा। तो आपने लाल कलर के पन्ने , जिसको हम पूंठे बोलते है इससे जरुर अपने पुस्तकों को  कवर किया होगा। “जैसे हम बिना कपड़ो के नहीं गुमते इस तरह अपने पुस्तकों (Textbooks) को भी बिना कवर के नहीं रखने चाहिए” ऐसा आपने कही ना कही जरुर सुना होगा। सिर्फ  सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि बुक्स की सुंदरता के लिए भी Textbook Cover का उपयोग किया जाता है। एक अच्छी Textbook Cover Design आपको उसी बुक्स की तरफ आकर्षित करती है।

आज हम इस लेखमे , books cover design क्या है? बुक्स के कवर को कैसे डिज़ाइन किया जाता है? इस व्यवसाय मे कितना खर्चा लग सकता है? मुनाफा कितना मिल सकता है? बिज़नस को सफल बनाने के लिए क्या करे? यह सभी सवालो का समाधान देने वाले है तो यह लेख को अंत तक पढे। 

Textbook Cover Design Business क्या है?

Textbook cover design का व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है जहाँ पर आप अपनी मनपसंद डिज़ाइन बनाकर बुक्स के ऊपर प्रिंट कर सकते है। सरल भाषा मे कहा जाए तो बुक्स, नॉवेल या फिर अन्य कोई दस्तावेज़ के कवर डिज़ाइन करके पैसे कमाना। लेखक जब कोई बुक लिखता है तो इसके शीर्षक के आधार पर book cover design तैयार करना होता है यह भी लोगो को आकर्षिक करने की एक कला है। अगर आप भी ग्राफिक्स मे रुचि रखते है तो यह व्यवसाय अपनाकर अच्छी कमाई कर सकते है। 

Book cover design business को क्यू पसंद करे?

आज की रंगीन दुनिया मे लोगो की अलग अलग पसंदगी होती है। जब हम कोई चीज खरीदने जाते है तो बाहर से इस चीज की जांच करते है की वो दिखने मे कैसी दिखती है। यदि हमे दिखने मे अच्छी लगती है तभी तो हम इसके बारे मे ज्यादा जानने की कोशिश करते है। इसी तरह हम किसी बुक्स को खरीदने जा रहे है तो इसका शीर्षक के साथ डिज़ाइन भी दिखते है। अच्छी कवर डिज़ाइन किताब की बिक्री बढ़ा सकती है। आज लोग बर्थड़े मे, शादी मे या फिर किसी समारोह के लिए गिफ्ट का चयन करते है और इसमे कोई अच्छी किताब को ज्यादा पसंद करते है। इसलिए यदि आप ऐसी लोकप्रिय किताबों के लिए अच्छा कवर बनाते है तो अच्छा पैसे बना सकते है।

हर कोई व्यक्ति अपनी किताब की सुरक्षा के लिए कोइ न कोई कवर तो जरूर खरीदता है तो ऐसे मे यदि आप इस व्यवसाय को आगे रख सकते है। एक छोटे बच्चे से लेकर कॉलेज स्टूडेंट तक का हर कोई व्यक्ति book cover की उम्मीद रखता है और उपयोग भी करता है। कोई डायरी, नॉवेल या फिर टेक्स्ट बूक क्यो न हो लेकिन कवर की जरूरत सभी को पड़ती है। इसलिए इस व्यवसाय को जरूर पसंद करना चाहिए।   

Book cover design कैसे किया जाता है?

novel cover design banakar kaise kamaye

Book cover design करना आसान है लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा ग्राफिक्स डिज़ाइन का नॉलेज होना जरूरी है। यदि ग्राफिक्स डिज़ाइन का नॉलेज नहीं है तो पहले वो हासिल कर लीजिए बाद मे यह व्यवसाय की शुरुआत करे। Book cover अलग अलग प्रकार के होते है जैसे की कागज के, प्लास्टिक के या फिर कपड़े के। सबसे पहले बुक्स के शीर्षक को ध्यानमे रखकर कम्प्युटर मे डेमो तैयार किया जाता है। जिसमे आकर्षित कलर, फोटो, शेप और logo को शामिल किया जाता है। इसके बाद प्रिंटिंग मशीन से कागज या कपड़े पर छाप दिया जाता है। कलर सुखाने के बाद योग्य साइज़ का चयन करके बुक्स या नॉवेल पर लगाया जाता है। 

बुक्स कवर को दो तरीके से उपयोग मे लिया जाता है। बुक्स पर चिपका कर और बुक्स से अलग रखकर। 

Book cover design business शुरू करने मे कितना खर्चा आता है?

बूक कवर डिज़ाइन करना जितना आसान है इतना खर्चा भी बाकी बिजनेस से थोड़ा कम है। यह व्यवसाय शुरू करने के लिए कमरे कीआवश्यकता होगी। कम्प्युटर, प्रिंटिंग मशीन, डिज़ाइन सामग्री और थोड़ा इस व्यवसाय मे ग्रो करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते है।इसके अलावा बिजली बिल और अन्य खर्चो को मिलकर अंदाजीत 1 से 2 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ सकता है। यह व्यवसाय यदि आप गाँव मे शुरू करना चाहते है तो ज्यादा इनवेस्टमेंट न करे।

Book cover design व्यवसाय मे मुनाफा कितना मिल सकता है?

हर कोई व्यवसाय मे मुनाफा व्यवसाय के प्रकार, लागत और बिक्री पर निर्भर करता है इसी तरह book cover design business मे भी मुनाफा इन करको पर निर्भर करता है। फिर भी हम अंदाज लगा सकते है आज हम एक टेक्स्ट बुक्स के लिए प्लैन कवर खरीदने जाते है तो हमे 15 से 20 रुपए मे मिलता है। तो आप अंदाजीत एक डिज़ाइन कवर को 30 से 40 रुपये मे आरामसे बेच सकते है। यहा खर्च निकालने पर भी आप 40% से 50% मुनाफा कमा सकते है। 

यह तो एक उदाहरण था लेकिन प्लास्टिक बूक कवर और कपड़े का कवर तो 50 रुपये से कम दाम मे कही नहीं मिलता। इसलिए यह व्यवसाय वर्तमान और भविष्यमे अच्छा मुनाफा दे सकता है। 

Book cover design व्यवसाय मे सफल होने के लिए क्या करे?

Book cover design व्यवसाय मे सफलता प्राप्त करने के लिए नीचे दिये गए कदम उठाए। 

1। सबसे पहले अपने नजदीकी स्कूल और कॉलेज मे जाकर अपने व्यवसाय के बारे मे बताए। 

2। अपने व्यवसाय की मार्केटिंग करने के लिए बैनर, पोस्टर या फिर विजिटिंग कार्ड छपवाए। 

3। ऑनलाइन घर बैठे डिजिटल डिज़ाइन बनाकर बेचने के लिए सोशियल मीडिया का उपयोग करे। 

4। अपने प्रतिस्पर्धी को ध्यान मे रखकर योग्य बजट निर्धारित करे। 

5। ग्राहको की लिस्ट तैयार करे और Whats app ग्रुप, facebook ग्रुप बनाकर अलग अलग डिज़ाइन का डेमो प्रदान करे। 

निष्कर्ष 

आज की रंगीन दुनिया मे Book cover design business शुरू करना एक महत्वपूर्ण आइडिया है। जिससे आप कम इनवेस्टमेंट करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इस व्यवसाय को खर्च और मुनाफे को ध्यान मे रखकर करने से निर्धारित परिणाम की और बढ़ सकते है। बिज़नस कोई छोटा नहीं होता, सिर्फ हमारी सोच छोटी होती है। हर कोई व्यवसाय मे कठिन महेनत और ईमानदारी व्यवसाय को कही ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। इसलिए बिना विचार किए व्यवसाय को आजसे शुरू करदे। धन्यवाद। 

FAQ  

  • क्या मैं अपना खुद का बुक कवर डिजाइन कर सकता हूं?
  1. जी हाँ, बेशक कर सकते है। 
  • बुक कवर डिजाइन करने में कितना समय लगता है?
  1. बुक कवर डिजाइन करने में 2 से तीन घंटे लग सकते है। 
  • ईबुक कवर कहां बेचें?
  1. ईबुक कवर डिज़ाइन करके आप Etsy, Design crowd, creative market जैसे प्लैटफ़ार्म पर बेच सकते है या फिर खुदकी ऑनलाइन वैबसाइट बनाकर भी बेच सकते है। 
  • बुक कवर आर्ट की लागत कितनी है?
  1. बुक कवर आर्ट की लागत 1 लाख से 3 लाख तक हो सकती है। यह आपके बिजनेस के विस्तार पर निर्भर करता है। 
  • क्या लेखक अपनी किताबों के कवर खुद बनाते हैं?
  1. ज़्यादातर नहीं, बुक कवर आर्टिस के पास बनवाते है। 

यह लेख भी पढे:

स्टेशनरी शॉप कैसे स्टार्ट करे?

Leave a Comment